CGES Twelfth Foundation Day 2026
आज दिनांक 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार लखनऊ की एक राष्ट्रीय स्तर की क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी ने अपने 12 वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसन्धान संस्थान के साथ मिलकर मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रबोध कुमार त्रिवेदी, निदेशक , केंद्रीय औषधि अनुसन्धान संस्थान रहे। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महेश जी ठक्कर ने पृथ्वी के अतीत और मानवता पर अपना व्याख्यान देते हुए प्रकृति से सीख लेने और दुनिया के सतत निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने समय के साथ जलवायु परिवर्तन के अनुरूप व्यवस्थाओं पर भी प्रकाश डाला। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसन्धान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अजीत शासने कार्यक्रम में patron रहे। सोसाइटी के प्रेसिडेंट इंजीनियर सुमेर अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र शर्मा, महासचिव प्रोफेसर योगेश शर्मा, प्रोफेसर श्याम पांडे , डॉ प्रियंका अग्निहोत्री और अन्य वैज्ञानिक, प्रोफेसर, शोधार्थी, अतिथि मौजूद रहे। समारोह में डॉ आलोक मिश्रा, श्री जे एस चौहान, श्रीमती पार्वती शर्मा, डॉ आदर्श त्रिपाठी , डॉ अनुराधा शर्मा, श्री दिनेश प्रदीप ने सक्रिय भूमिका दी। और लखनऊ वि वि की वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर गौरी सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ये सोसाइटी गत 12 वर्ष से समाज में पर्यावरण जागरूकता के लिए युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण, व्याख्यान, कॉन्फ्रेंस, सलाह इत्यादि सहित कार्य कर रही है। गत वर्ष एक राष्ट्रीय स्तरीय कांफ्रेंस का भी आयोजन किया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ और समापन पर जनगण मन राष्ट्र गान गया गया। सोसाइटी के मीडिया प्रभारी डॉ सतेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि व्याख्यान में वर्तमान पर्यावरणीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के बारे में भी बताया गया इस प्रकार यह काफी महत्वपूर्ण रहा।
















